A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2025 को लेकर जारी हुआ बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल

NEET PG 2025 को लेकर जारी हुआ बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल

नीट पीजी 2025 की परीक्षा को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

NEET PG 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

अगर आपने भी नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने NEET PG 2025 परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम को जारी कर दिया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर संशोधित कार्यक्रम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार NEET PG परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है। 

फिर से जमा करने होंगे परीक्षा शहर के विकल्प

सभी उम्मीदवारों को एक ही पाली में समायोजित करने के लिए NEET-PG परीक्षा अब अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना ऑप्शन फिर से जमा करना होगा। परीक्षा शहर चुनने के लिए आवेदन विंडो 13 जून से 17 जून 2025 तक खुली रहेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के दौरान उम्मीदवार केवल उन्हीं शहरों को देख पाएंगे जहां परीक्षण सीटें उपलब्ध हैं। चुने गए परीक्षा शहर में स्थल का आवंटन NBEMS द्वारा किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

संपादन विंडो 20 जून को खुलेगी और 22 जून 2025 को बंद होगी। परीक्षा शहर का विवरण उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2025 को सूचित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। 

NEET PG परीक्षा 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसका परिणाम 3 सितंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट सकते हैं।

डायरेक्ट लिंके से करें नोटिस को करें चेक 

Latest Education News