WBJEE 2026 के लिए wbjeeb.nic.in पर आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
WBJEE 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
WBJEE 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड(WBJEEB) ने आज यानी 10 मार्च 2026 को WBJEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स को वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए अप्लाई करना है, वे सभी WBJEEB की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 7 अप्रैल को खुलेगी और 9 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी। एडमिट कार्ड 15 मई से 24 मई, 2026 तक डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या डायरेक्ट लिंके के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा सकर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इसके लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स 500 रुपये, फीमेल कैंडिडेट्स को 400 रुपये और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 300 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वही, SC/ST/OBC-A /OBC-B/EWS/ PwD/ TFW मेल कैंडिडेट्स को 400 रुपये, फीमेल कैंडिडेट्स को 300 रुपये और थर्ड जेंडर को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- NCERT ने क्लास 8 की बुक के ज्यूडिशियरी चैप्टर पर ‘बिना शर्त माफी’ मांगी, वापस ली किताब
