A
Hindi News एजुकेशन जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) ने जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) ने जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार  WBSEDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ऑर्गनाइज़ेशन में 447 पोस्ट भरी जाएंगी। इसमें- 

  • असिस्टेंट मैनेजर: 46 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 401 पदॉ

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

  • असिस्टेंट मैनेजर (HR&A): किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट और MBA (2 साल का फुल टाइम कोर्स) / MPM (2 साल का फुल टाइम कोर्स) / MHRM (2 साल का फुल टाइम कोर्स) पर्सनल मैनेजमेंट मेजर स्पेशलाइजेशन के साथ / HR में मेजर स्पेशलाइज़ेशन के साथ या पोस्ट-ग्रेजुएट फुल टाइम डिग्री/डिप्लोमा (2 साल का कोर्स) पर्सनल मैनेजमेंट / UGC से मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी / AICTE से अप्रूव्ड इंस्टिट्यूट / IIM/IIT/XLRI/IITB स्कूल से H.R।
  • असिस्टेंट मैनेजर (F&A): किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट और इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया या इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से फाइनल एग्ज़ाम पास किया हो या UGC से मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी / AICTE से अप्रूव्ड इंस्टिट्यूट / IIM/IIT/XLRI/IITB स्कूल सेमेजर स्पेशलाइज़ेशन के साथ फाइनेंस और अकाउंट्स में MBA (2 साल का फुल टाइम)।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड- II: WB स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक 3 साल का डिप्लोमा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- SSC MTS और हवलदार भर्ती के लिए रिक्तियां घोषित, पढ़ें यहां कंप्लीट डिटेल

Latest Education News