रेलवे में निकली अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 5 हजार से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है।
रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। वेस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 5 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को क्लिक हियर टु अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदावरों को वहां खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सबमिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 एग्जाम सिस्टम के तहत कम से कम 50% कुल मार्क्स के साथ मैट्रिकुलेशन (10th क्लास) पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास NCVT से एफिलिएटेड, संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- जो कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी उम्र 23 मार्च, 2026 को 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस एक मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा, जो मैट्रिकुलेशन (कम से कम 50% कुल मार्क्स के साथ) और ITI एग्जाम दोनों में मिले मार्क्स के परसेंटेज का एवरेज लेकर तैयार की जाएगी, और दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले SC/ST/PwBD/महिला एप्लिकेंट को कोई फीस नहीं देनी है। वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। पेमेंट डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI / इंटरनेट बैंकिंग वगैरह से किया जा सकता है, स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर। ऑनलाइन पेमेंट के लिए अगर कोई ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगता है, तो वह एप्लिकेंट को देना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
