जेईई मेन में कितने अंक पर मिल सकता है NIT में दाखिला? जानें
अगर आप जेईई मेन की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि कितने अंक पर NIT में एडमिशन मिल सकता है।
अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी आगे की पढ़ाई करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। जेईई मेन 2026 पहले सेशन का परिणाम जारी हो चुका है और दूसरे यानी अप्रैल सेशन के लिए आवेदन चल रहे हैं जो 25 फरवरी 2026 को खत्म हो जाएंगे। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इंजीनियरिंग के लिए टॉप कॉलेजेस में दाखिले हेतु JEE Main एक जरूरी एग्जाम है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कितने अंक आने पर टॉप NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी) में दाखिला मिल सकता है। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होंगे।
बता दें कि टॉप एनआईटी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को इन संस्थानों में सीट प्राप्त करने के लिए जेईई मेन कटऑफ की बाधा को पार करना होता है। सभी एनआईटी में बीटेक कोर्स मे प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। NIT एडमिशन के लिए जरूरी मिनिमम पर्सेंटाइल फिक्स नहीं है और यह कैटेगरी और इंस्टिट्यूट के हिसाब से अलग-अलग होता है। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो जेईई मेन में 90 पर्सेंटाइल या उससे ऊपर स्कोर करने पर उम्मीदवारो को NIT में दाखिला मिल सकता है।
कटऑफ
बता दें कि एनआईटी के लिए जेईई मेन कटऑफ सभी संस्थानों के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है जबकि विभिन्न प्रोग्राम्स के लिए भी यह अलग-अलग होती है। एनआईटी के टॉप संस्थानों के लिए जेईई मेन कटऑफ अलग-अलग कैटेगरीज के लिए अलग-अलग होती है।
कैंडिडेट्स को याद रखना चाहिए कि फाइनल एडमिशन कटऑफ JoSAA काउंसलिंग राउंड के बाद जारी किए जाते हैं, और सिर्फ पर्सेंटाइल से सीट अलॉटमेंट पक्का नहीं होता है। ब्रांच प्रेफरेंस और इंस्टीट्यूट चॉइस जैसे फैक्टर्स अहम रोल निभाते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें और फिर आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
