1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आखिर क्या है पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स जिसका परीक्षा हुआ रद्द, यहां जानें उससे जुड़ी हर जानकारी

आखिर क्या है पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स जिसका परीक्षा हुआ रद्द, यहां जानें उससे जुड़ी हर जानकारी

आपको बता दें कि राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल ने परीक्षा में गड़बड़ी पाने के बाद उससे जुड़ी परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया मगर सवाल यह है कि आखिर यह परीक्षा क्या है?

क्या है पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्या है पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स?

कल जयपुर के कालवाड़ स्थित प्रभा देवी मेमोरियल PG कॉलेज में पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षा के दौरान नकल का खुलासा हुआ जिसके बाद प्रथम वर्ष की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि यह कौन सा कोर्स है जिसका परीक्षा रद्द हुआ। इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी हम आपको देंगे। आपको बता दें कि पैरामेडिकल डिप्लोमा की जो परीक्षा रद्द हुई है उसे राजस्थान स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल आयोजित करवाती है और यह परीक्षा हार्ट से संबंधित जांच (ECG) करने वाले टेक्नीशियन तैयार करने के लिए कराई जाती है। 

किस कोर्स की परीक्षा हुई रद्द?

आपको बता दें कि पैरामेडिकल डिप्लोमा की जो परीक्षा रद्द हुई है, उस कोर्स का नाम Diploma in ECG Technology है जिसकी अवधि 2 साल की होती है। इसमें वही छात्र दाखिला ले पाते हैं जो 12वीं कक्षा में विज्ञान के छात्र होते हैं और 12वीं पास करने के बाद दाखिला ले सकते हैं।

इस कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

आइए अब आपको यह बताते हैं कि इस कोर्स में छात्रों को आखिर क्या पढ़ाया जाता है। इसमें कई विषय हैं और उनके नाम Human Anatomy & Physiology, ECG Machine Handling, Cardiac Diseases, Electrocardiography, Patient Care, Emergency Care, Practical Training हैं। यह भी बता दें कि इसके सिलेबस में ECG Technology को अलग पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स के रूप में शामिल किया गया है।

इस कोर्स में सीटें कितनी होती हैं?

कई लोगों के दिमाग में यह भी सवाल आ रहा होगा कि इस कोर्स में कितनी सीटें होती हैं तो आपको बता दें कि राजस्थान में इस कोर्स की सीटें हर कॉलेज के अनुसार अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर निजी पैरामेडिकल कॉलेज में 20–40 सीटें होती हैं तो वहीं कुछ संस्थानों में 60 सीटें भी होती हैं। राज्य स्तर पर ECG Technology की कुल सीटों का कोई निश्चित सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है क्योंकि सीटें हर साल कॉलेज की मान्यता के अनुसार बदलती रहती हैं।

कोर्स में दाखिला कैसे मिलता है?

इस कोर्स में आमतौर पर 12वीं पास छात्र (Physics, Chemistry, Biology/Maths) आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर सीट का आवंटन होता है। वहीं कुछ निजी संस्थान इस कोर्स में सीधे दाखिला भी कर देते हैं।

इसी क्रम में आपको यह भी बता देते हैं कि इस कोर्स को करने के बाद नौकरी कहां मिलती है। इस कोर्स के बाद सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, कार्डियोलॉजी सेंटर, डायग्नोस्टिक लैब, ICU एवं CCU यूनिट, हार्ट अस्पताल में नौकरी मिलती है।

ये भी पढ़ें-

रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News