सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET February 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 दिसंबर 2025 है, इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है। अगर आप इस सवाल के जवाब से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
- पेपर I (क्लास I-V के लिए) के लिए, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ने दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन पूरा कर लिया हो या उसके आखिरी साल में हों।
- पेपर II (क्लास VI-VIII के लिए) के लिए, कैंडिडेट्स के पास दो साल की B.Ed या चार साल की इंटीग्रेटेड B.A./ B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- यह ध्यान रखना चाहिए कि CTET 2025 परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
बता दें कि CBSE CTET का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
Direct link to apply
आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले जनरल और OBC कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स के लिए उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए फीस 500 रुपये और दोनों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, देखें यहां कंप्लीट एग्जाम शेड्यूल
Latest Education News