अगर आपने भी SSC CGL 2025 टियर 1 के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 14582 रिक्तियों(टेंटेटिव) को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि एग्जाम पैटर्न का, क्या आप SSC CGL 2025 टियर 1 के एग्जाम पैटर्न से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानेंगे।
क्या है एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से SSC CGL 2025 टियर 1 के एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं।
- SSC CGL टियर 1 चयन प्रक्रिया का पहला चरण है और एक स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करता है।
- SSC CGL टियर 1 की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
- SSC CGL टियर 1 की परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। इसमें सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी होंगे।
- प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सेक्शन 50 अंक का होगा।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- SSC CGL टियर 1 की परीक्षा के लिए कुल अवधि 60 मिनट की है।
- टियर 1 में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाता है, लेकिन टियर 2 के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु ये आवश्यक हैं।
नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटिव मार्किंग को लेकर उम्मीदवारों के मन में प्रश्न रहता ही है। ऐसे ही उम्मीदवारो के मन में प्रश्न होगा कि SSC CGL 2025 टियर 1 नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। तो बता दें कि SSC CGL 2025 टियर 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक काट लिए जाएंगे।
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन पहले 13 से 30 अगस्त 2025 के बीच होना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी की गई थी। SSC CGL 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 को शुरू हुई थी।
Latest Education News