लगभग हर वो स्टूडेंट जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जाने की चाहत की रखता है, उसका सपना IIT से ही पढ़ने का होता है। या यूं कहें के ऐसे स्टूडेंट्स की पहली पसंद IIT होती है। लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। बेहद टफ कॉम्पिटिशन के बीच चुनिंदा को ही इसमें सफलता हासिल होती है। ऐसे ही बीटेक के लिए IIT में लगने वाली फीस को को लेकर भी बहुत से स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि कितनी फीस लगती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि IIT Delhi में बीटेक के लिए प्रति सेमेस्टर कितनी फीस लगती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
IIT Delhi में बीटेक के लिए कितनी लगती है फीस?
सबसे पहले आपको बता दें कि NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IIT Delhi देश का दूसरा सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग संस्थान है। पहले नंबर पर IIT मद्रास है। IIT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बीटेक के लिए प्रति सेमेस्टर 1,00,000** रुपये ट्यूशन फीस लगती है। इसके अलावा और भी शुल्क लगता है(जैसे- एग्जामिनेशन फीस, रजिस्ट्रेशन फीस/एनरोलमेंट फीस आदि), जिसे आप निम्नवत टेबल में देख सकते हैं।
| ट्यूशन फीस (प्रति सेमेस्टर) |
1,00,000** रुपये |
दूसरे चार्ज (हर सेमेस्टर में ट्यूशन फीस के साथ)
ए) इंस्टीट्यूट फीस
| एग्जामिनेशन फीस |
1500 रुपये |
| रजिस्ट्रेशन फीस/एनरोलमेंट फीस |
750 रुपये |
| जिमखाना (Gymkhana) |
1250 रुपये |
| मेडजिकल फीस |
750 रुपये |
| इंटरनेट और कंप्यूटर एक्सेस शुल्क |
1000 रुपये |
| ट्रांसपोर्ट चार्ज |
100 रुपये |
| छात्र संकट निधि योजना (प्रति सेमेस्टर) |
400 रुपये |
| टोटल |
5750 रुपये |
बी) इंश्योरेंस स्कीम
| इंश्योरेंस स्कीम |
500 रुपये |
| टोटल |
500 रुपये |
एडमिशन के समय एक बार पेमेंट वाले चार्ज
सी) नॉन रिफंडेबल
| एडमिशन फीस |
2000 रुपये |
| स्टूडेंट वेलफेयर फन |
750 रुपये |
| मॉडर्नाइजेशन फीस |
1500 रुपये |
| बेनेवोलेंट फंड |
400 रुपये |
| एलुमनाई फीस |
1500 रुपये |
| ट्रेनिंग और प्लेसमेंट चार्ज |
2000 रुपये |
| टोटल |
8150 रुपये |
डी) रिफंडेबल
| संस्थान सिक्योरिटी डिपोजिट |
4000 रुपये |
| लाइब्रेरी सिक्योरिटी डिपोजिट |
4000 रुपये |
| टोटल |
8000 रुपये |
नोट: उक्त बताई गई फीस की जानकारी IT Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद प्रॉस्पेक्टस 2025-26 से ली गई है।
Latest Education News