A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी टीचर बनने के लिए कम से कम कौन सी डिग्री होनी चाहिए? जानें यहां

सरकारी टीचर बनने के लिए कम से कम कौन सी डिग्री होनी चाहिए? जानें यहां

सरकारी नौकरी के इच्छुक अधिकतर युवाओं की पहली प्रायोरिटी एक सरकारी शिक्षक बनने की होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक सरकारी शिक्षक बनने के लिए मिनिमम क्या योग्यता होती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

सरकारी टीचर की नौकरी, अधिकतर युवाओं की पहली पसंद होती है। यदि आप भी अपने करियर को एक सरकारी शिक्षक के रूप में देखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। सरकारी शिक्षक की नौकरी को केवल हमारे देश में ही अच्छा नहीं मानते बल्कि ये एक ऐसी जॉब है जिसे विदेशों में भी एक बेहतरीन प्रोफेशन मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास क्या योग्यता होनी चाहिए और उनको इसके लिए कम से कम कौन सी डिग्री चाहिए होती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण को जानेंगे। 

हमारे देश भारत में यूपी समेत लगभग सभी क्षेत्रों में ही युवाओं में सरकारी शिक्षक बनने का अलग ही क्रेज देखा जाता है। हालांकि, टीचर के स्तर भी अलग-अलग होते हैं और उनके योग्यता भी अलग-अलग होती है। आपको बता दें कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए कम से कम आपके DELED डिप्लोमा तो होनी ही चाहिए। इस डिप्लोमा को पास करने के बाद एक सरकारी प्राइमरी शिक्षक बना जा सकता है। DELED डिप्लोमा करने के बाद उम्मीदवार पीआरटी टीईटी देने के लिए एलिजिबिल होते हैं। 

कितने टाइप के होते हैं टीचर्स और उनके लिए योग्यता?

  • प्राइमरी स्कूल शिक्षक (PRT)
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)

प्राइमरी स्कूल शिक्षक (PRT) के लिए योग्यता: इसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए(मिनिमम 50% मार्क्स होने चाहिए)। इसके अलावा D.El.Ed यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में उत्तीर्ण होना चाहिए और TET पास भी होना चाहिए। 

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के लिए योग्यता: इसके लिए उम्मीदवारों को ग्रेजएुट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा TET पास होना चाहिए। 

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए योग्यता: इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में पोस्ट ग्रैजुएट होना चाहिए। साथ ही बीएड होना चाहिए। इसके अलावा TET पास होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- 

नैनीताल बैंक में एक पीओ को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है वैकेंसी

Latest Education News