अगर आप RBI में निकली असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से इससे अवगत होंगे।
सैलरी विवरण
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 29000 रुपये (बेसिक सैलरी) प्रतिमाह मिलेंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जामिनेशन फीस
SC/ST/PwBD/EXS कैटेगरी के लिए एग्जाम फीस ₹50/- + 18% GST है और जनरल/OBC और EWS कैटेगरी के लिए ₹450/- + 18% GST है। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट RBI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
आवेदन करने की लास्ट डेट?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री और PC पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी।
अप्लाई करने के लिए उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जिन कैंडिडेट्स का जन्म 02/02/1998 से पहले और 01/02/2006 (दोनों दिन मिलाकर) के बाद न हुआ हो, वे ही अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।
ये भी पढ़ें-
रेलवे में निकली अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 5 हजार से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
Latest Education News