इंडिया पोस्ट में एक डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां
इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है।

अगर आप इंडिया पोस्ट में डाक सेवक की नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इंडिया पोस्ट में जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्टमास्ट (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों को भर्ती की जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया पोस्ट में एक डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
डाक सेवक की सैलरी कितनी होती है?
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया पोस्ट में एक डाक सेवक को 10,000 रुपये - 24,470 रुपये सैलरी मिलती है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती एप्लीकेशन प्रोसेस
इंडिया पोस्ट में डाक सेवक भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु करेक्शन विंडो को 18 फरवरी 2026 को खुलेगी। करेक्शन विंडो 19 फरवरी 2026 चलेगी।
एलिजिबिलिटी
आयु सीमा: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने की मिनिमम आयु 18 वर्ष 2026 है। वहीं, आवेदक की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।
एजुकेशन: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें और फिर आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें और फिर एक प्रिंटआउट ले लें।