अगर आप एक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर बनने का ख्वाब रखते हैं और नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइन्ड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम इस विवरण से अवगत होते हैं।
कितनी सैलरी मिलती है?
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को लेवल 6 के तहत 35400 से 112400 रुपये तक सैलरी (बेसिक) मिलती है।
कितने और कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर हिंद ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के जरिए 84 पदों (टेंटेटिव वैकेंसी) को भरा जाएगा।
कब खुलेगी करेक्शन विंडो?
आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो को खोला जाएगा। करेक्शन विंडो को 19 मई को खोला जाएगा जो 20 मई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार इस बीच ही अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने हेतु आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) तथा आरक्षण के पात्र पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है, जैसे कि BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या Visa, MasterCard, Maestro, अथवा RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक- ssc.gov.in
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें- CISCE ICSE ISC Result 2026: कब होगा जारी, कौन सी हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स? जान लें
Latest Education News