अगर आप पंजाब पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट तक या उससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल की सैलरी?
पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को शुरूआत में 19900 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
वैकेंसी डिटेल
पंजाब पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 3298 पदों को भरा जाएगा। इनमें डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 पद, आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 पद शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Latest Education News