A
Hindi News एजुकेशन RRB सेक्शन कंट्रोलर की कितनी होती है सैलरी? जान लें

RRB सेक्शन कंट्रोलर की कितनी होती है सैलरी? जान लें

RRB सेक्शन कंट्रोलर की कितनी होती है सैलरी? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आपने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। हालांकि, आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2025 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर को हर माह कितनी सैलरी मिलती है। अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, इस खबर के माध्यम से इस विवरण से भिज्ञ होंगे।

RRB सेक्शन कंट्रोलर की सैलरी

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वीं सीपीसी लेवल 6 के तहत शुरुआत में 35400 रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को और कई भत्ते भी मिलते हैं।

वैकेंसी 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान(CEN. 04/25) के माध्यम से कुल 368 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पात्रता

  • शैक्षिक: उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • आयु सीमा: अभ्यर्थियों की मिनिमम एज 20 वर्ष से कम और मेक्सिमम एज 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। 
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कब खत्म हुई थी आवेदन प्रक्रिया

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 को खत्म हो गई थी, जबिक, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- 

SSC CPO 2024 भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा पुरुष और 400 से अधिक महिला उम्मीदवारों का हुआ चयन

Latest Education News