A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रेलवे में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन को कितनी सैलरी मिलती है? जानें

रेलवे में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन को कितनी सैलरी मिलती है? जानें

रेलवे में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन को कितनी सैलरी मिलती है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) प्रतीकात्मक फोटो

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स में बहुत से उम्मीदवारों का सपना भारतीय रेलवे में नौकरी करने का होता है। रेलवे में ही एक जॉब टेक्नीशियन की होती है। जानकारी दे दें कि रेलेव में RRB टेक्नीशियन( ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलेव में ग्रेड 1 टेक्नीशियन और ग्रेड 3 टेक्नीशियन को कितनी सैलरी मिलती है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। 

रेलवे में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन की सैलरी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए रेलेव में ग्रेड I टेक्नीशियन और ग्रेड III टेक्नीशियन के बारे में पढ़ सकते हैं।

  • सेलेक्ट होने प  ग्रेड I (सिग्नल) टेक्नीशियन को शुरूआत में 29,200 रुपये (बेसिक पे) सैलरी मिलती है। 
  • वहीं, ग्रेड III टेक्नीशियन को  शुरूआत में19,900 रुपये(बेसिक पे) प्रति माह सैलरी मिलती है।

वैकेंसी

RRB टेक्नीशियन भर्ती के जरिए 6 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसमें- टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 183 रिक्तियां और टेक्नीशियन  ग्रेड III के लिए लगभग 6,055 रिक्तियां शामिल हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक मेडिकल टेस्ट शामिल है। उम्मीदवारों को इन चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि पहले RRB टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट 28 जुलाई थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 7 अगस्त (रात 11:59 बजे) कर दिया गया है। 

Latest Education News