अगर आपने भी जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में भाग लिया है या अगले सेशन की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से बहुत जल्द परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत कितने अंक होते हैं? ऐसे सवाल अधिकतर स्टूडेंट्स के मन में होते हैं, क्यों कि एनटीए जेईई मेन परीक्षा के लिए रॉ स्कोर जारी नहीं करता है। बता दें कि जेईई मेन में अंक और परसेंटाइल की इक्वेशन मुख्य रूप से विभिन्न शिफ्टों के डिफिकल्टी लेवल स्तर पर निर्भर करती है। उदाहरण- 300 में से 175 या इससे अधिक मार्क्स लाने पर आपको 99 परसेंटाइल मिल सकती है। हालांकि, ये मार्क्स फिक्स नहीं होते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और इसकी आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। वहीं, इसका परिणाम 12 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
जेईई मेन 2026 सेशन 1: संभावित कटऑफ
- जनरल (UR): 92-95
- ओबीसी-एनसीएस: 79-82
- EWS: 80-82
- एससी: 64-66
- एसटी: 45-48
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। सेशन 2 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस सेशन की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना निर्धारित है।
ये भी पढ़ें- सिविल इंजीनियरिंग के लिए कौन से हैं बेस्ट कॉलेज, देखें लें टॉप 5 की लिस्ट
Latest Education News