A
Hindi News एजुकेशन कब आएगा IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

कब आएगा IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा बहुत जल्द क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित करेगा। एक बार घोषित होने पर जो उम्मीदवार IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर परिणाम देख सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। बता दें कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटाउट ले लें।

स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी
  • प्रत्येक खंड में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता स्थिति
  • प्रत्येक खंड के लिए कट ऑफ
  • कुल कट ऑफ अंक

भाग लेने वाले बैंक

नीचे उन बैंकों की सूची दी गई है जिनमें उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पास करके प्रवेश पा सकते हैं।

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • केनरा बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • यूको बैंक
  • इंडियन बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक

सैलरी

आईबीपीएस क्लर्क का शुरुआती मूल वेतन ₹24,050 है, और समय के साथ, यह ₹64,480 तक बढ़ जाता है, जिसमें विशेष भत्ता, मकान किराया भत्ता और महंगाई भत्ता (डीए) जैसे भत्ते शामिल हैं। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- 

पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News