1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होगा MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें कहां कर सकेंगे चेक

कब जारी होगा MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें कहां कर सकेंगे चेक

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है।

MP Board 10th and 12th results be declared (Representational photo)- India TV Hindi
Image Source : FILE कब घोषित होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे (प्रतीकात्मक फोटो)

MP Board 10th-12th Result: अगर आपने भी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी तो ये खबर आपके लिए ही है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांक, इस बात की को ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

MP Board Exam Result:  कैसे कर सकेंगे चेक 

परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मदीवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • जैसे ही आप ऐसा करेंगे वेसे ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
  • अब कैंडिडेट्स को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम झट से खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट ले लें।  

एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट डेट 2025 की जानकारी को लेकर परिणाम की घोषणा से एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश हर साल रिजल्ट से एक दिन पहले तारीख और समय की सूचना देता है। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया गया था। इसमें 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई थी। 

ये भी पढ़ें- NEET के जरिए MBBS के अलावा कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं? जानें

Latest Education News