A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट? जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट? जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही सभी 23 सर्किलों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी किए जाने की उम्मीद है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, उन सभी को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार है। बता दें कि इंडिया पोस्ट ने अभी तक India Post GDS Result 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसा उम्मीद है कि मेरिट लिस्ट को जल्द ही जारी किया जाएगा। मेरिट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 
हालांक, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि सेकेंड मेरिट लिस्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। जारी होने पर पंजीकृत उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख सकेंगे। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी मेरिट लिस्ट को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को India Post की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर मौजूद 'India Post GDS Result 2026 2nd merit list' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अब उस सर्कल पर क्लिक करें, जहां से आपने अप्लाई किया था।
  • अब एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदकों को एक सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों की 10वीं कक्षा की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्राप्त अंकों/ग्रेड्स/पॉइंट्स को अंकों में बदलने के आधार पर तैयार की जाएगी, और इसे 4 दशमलव स्थानों तक की सटीकता के साथ प्रतिशत में बदला जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का अंतिम चयन मूल दस्तावेजों के फिजिकल वेरिफिकेशन के अधीन होगा।

28,636 पदों को भरा जाएगा

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 28,636 पदों को भरा जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। 

Latest Education News