जो भी स्टूडेंट मेडिकल फील्ड में अपने करियर को बनाने के इच्छुक होते हैं उनमें से अधिकतर की पहली प्रायोरिटी एक MBBS या BDS डॉक्टर बनने की होती है। इसके लिए उनको NEET UG की परीक्षा पास करनी होती है। अगर आपने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी थी और उसमें किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए हैं तो परेशान नहीं हों, ऐसे में ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए कई ऐसे कोर्स भी होते हैं जिनमें दाखिला लेने हेतु नीट की जरूरत नहीं होती है। लेकिन क्या आप इन कोर्सेज से भिज्ञ हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम ऐसे 9 कोर्सेज के बारे में जानेंगे, जिनको करने के लिए नीट पास होना आवश्यक नहीं है।
बिना नीट यूजी के किए जाने वाले कोर्स
नीचे दी गई सूची के माध्यम से आप बिना नीट यूजी के किए जाने वाले कोर्स को जान सकते हैं।
- बीएससी नर्सिंग
- फार्मेसी
- बीएससी न्यूट्रिशन और डाइटिशियन/ह्यूमन न्यूट्रिशन/फूड टेक्नोलॉजी
- फिजियोथेरेपी
- बायोटेक्नोलॉजिस्ट
- बायोमेडिकल इंजीनियर
- माइक्रोबायोलॉजिस्ट
- ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट
- मनोविज्ञान
- पैरामेडिकल कोर्स
बता दें कि नीट यूजी 2025 का रिजल्ट अभी बीत 14 जून को जारी किया गया है, जिसका आयोजन 4 मई को देशभर में विभिन्न शहरों के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब कुछ दिनों में ही काउंसलिंग प्रक्रिया के भी शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वर्ष की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं और नीट के बिना होने वाले मेडिकल कोर्सेज की तलाश में हैं तो उनके लिए उक्त सूची काम आ सकती है।
ये भी पढ़ें- दवा की दुकान खोलना चाहते हैं तो कौन सा कोर्स करना जरूरी है? जान लें यहां
Latest Education News