A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है? 150 से भी कम है पॉपुलेशन!

भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है? 150 से भी कम है पॉपुलेशन!

पहाड़ों पर घूमना किसे पसंद नहीं होगा, लगभग सभी लोग पहाड़ी क्षेत्र में घूमना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है, किस राज्य में स्थित है? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

गर्मी की मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में छुट्टियां मनाने के लिए अधिकतर लोगों की पसंद पहाड़ होते हैं। वैसे तो बहुत से लोग किसी भी सीजन में पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी गर्मी में संख्या बढ़ ही जाती है। और ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें पहाड़ी क्षेत्र में घूमना पसंद न हो। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

कौन सा है भारत का सबसे ऊंचा गांव?

भारत का सबसे ऊंचा गांव हिमाचल प्रदेश स्थित है। ये गांव हिमाचल प्रदेश राज्य के स्पीति जिले में है। इस गांव को हम सभी कोमिक (Komic Village) के नाम से जानते हैं। कौमिक गांव देश का सबसे उंचा गांव है। यहां के आस-पास के पहाड़ों की मनमोहक सुंदरता और गहरी शांति के अलावा, कोमिक अपने तांग्युद मठ के लिए भी जाना जाता है, जो भारत के सबसे ऊंचे मठों में से एक है। माना जाता है कि यह प्राचीन गोम्पा 14वीं सदी का है। देश के सबसे ऊंचे गांव को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां पर आना अपने आप में काफी बड़ी चुनौती भी है, क्योंकि यहां तापमान बेहद कम रहता है।

15,000 फीट की ऊंचाई पर है स्थित

कोमिक समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और यह किसी भी ऐसे आम भारतीय गांव जैसा बिल्कुल नहीं है जिसके बारे में आप जानते हैं। शुरुआत के तौर पर, 2011 की जनगणना के अनुसार, इस गांव में 150 से भी कम लोग रहते हैं।

सबसे ऊंचे मोटर योग्य गांवों में से एक

कोमिक गांव दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर योग्य गांवों में से एक है। यह गांव मोटरेबल रोड से जुड़ा हुआ है। यानि इस गांव मोटर गाड़ी के जरिए भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- 

कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

Latest Education News