1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है? जानें

SSC CGL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है? जानें

SSC CGL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है? आइए आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से अगले माह SSC CGL 2025 परीक्षा को आयोजित किया जाएगा। बता दें पहले SSC CGL 2025 का आयोजन 13 अगस्त से होना था। हालांकि अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही एग्जाम डेट्स को घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि SSC CGL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन सी है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब से अवगत होंगे। 

SSC CGL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी?

उम्मीदवार नीचे दी घई टेबल के माध्यम से संबंधित विवरण को जान सकते हैं।

पद विभाग ग्रुप आयु पे लेवल
सहायक अनुभाग अधिकारी केंद्रीय सचिवालय सेवा ग्रुप "बी" 20-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक अनुभाग अधिकारी खुफिया ब्यूरो ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक अनुभाग अधिकारी रेल मंत्रालय ग्रुप "बी" 20-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक अनुभाग अधिकारी विदेश मंत्रालय ग्रुप "बी" 20-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक अनुभाग अधिकारी वायुसेना मुख्यालय ग्रुप "बी" 20-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक अनुभाग अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायक / सहायक अनुभाग अधिकारी अन्य मंत्रालय/विभाग/ संगठन ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
आयकर निरीक्षक सीबीडीटी ग्रुप "सी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
निरीक्षक, (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) सीबीआईसी ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
निरीक्षक (निवारक अधिकारी) सीबीआईसी ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
निरीक्षक (परीक्षक) सीबीआईसी ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
सहायकप्रवर्तन अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
उप निरीक्षक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ग्रुप "बी" 20-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
निरीक्षक पद डाक विभाग, संचार मंत्रालय ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
निरीक्षक केंद्रीय मादक पदार्थ ब्यूरो, वित्त मंत्रालय ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)
अनुभाग प्रमुख  महानिदेशक विदेश व्यापार  ग्रुप "बी" 18-30 वर्ष पे लेवल 7 ((₹ 44900 - 142400)

Latest Education News