1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. फार्मेसी की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 संस्थान? देखें यहां टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट

फार्मेसी की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 संस्थान? देखें यहां टॉप 10 कॉलेज की लिस्ट

अगर आप अपनी आगे की पढ़ाई फार्मेसी में करने के लिए इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि फॉर्मेसी की पढ़ाई के लिए देश में टॉप 10 संस्थान कौन से हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अगर आपने अपनी 12वीं कक्षा(जीव विज्ञान) की पढ़ाई पूरी कर ली है या अगले साल पासआउट होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। मेडिकल फील्ड में अपने करियर को आगे ले जाने के इच्छुक अधिकतर स्टूडेंट्स एक डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो दूसरे कोर्सज का चयन करते हैं, जैसे- फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्सेज आदि। कोर्स चाहे कोई भी हो लेकिन बेस्ट कॉलेज के चयन में ज्यादार छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। ऐसे में यदि आप 12वीं के बाद फार्मेसी की पढ़ाई में रुचि रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। आज इस खबर के जरिए हम देश के टॉप 10 फॉर्मेसी कॉलेज को जानेंगे। तो चलिए जानते हैं। 

फॉर्मेसी के लिए देश का नंबर 1 संस्थान? 

फार्मेसी की पढ़ाई के लिए कौन सा है देश का नंबर 1 संस्थान? आइए सबसे पहले इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। जानकारी दे दें कि देश में फार्मेसी की पढ़ाई के लिए शीर्ष संस्थान जामिया हमदर्द है। यह कॉलेज नई दिल्ली में स्थित है। 

देश के टॉप 10 फॉर्मेसी कॉलेज

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप देश के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज को जान सकते हैं। 

रैंक कॉलेज का नाम
1 जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
2 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
3 बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
4 जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
5 इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
6 जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
7 पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
8 मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
9 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
10 एसवीकेएम नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई

उक्त बताई गई कॉलेज रैंकिंग NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार है। बता दें कि कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां के दो फार्मेसी कॉलेज(जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर और मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल) टॉप 10 की लिस्ट शुमाार हैं।

Latest Education News