A
Hindi News एजुकेशन CTET 2026 परीक्षा में कोई सवाल छोड़ने पर क्या अंक काटे जाएंगे? जान लें यहां

CTET 2026 परीक्षा में कोई सवाल छोड़ने पर क्या अंक काटे जाएंगे? जान लें यहां

सेंट्रल एलिजिबिलिटी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के आयोजन में अब चंद दिन ही बकाया हैं। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा में कोई सवाल छोड़ने पर क्या अंक काटे जाएंगे या नहीं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप सेंट्रल एलिजिबिलिटी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 यानी CTET में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन इस वर्ष अगले माह में 8 फरवरी को होना है। हम कह सकते हैं कि परीक्षा में अब बेहद कम समय रह गया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा किसी सवाल के छोड़े जाने पर कोई अंक काटा जाएगा या नहीं? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे। 

परीक्षा में सवाल छोड़ने पर क्या अंक काटे जाएंगे?

चाहे परीक्षा कोई भी हो लेकिन मार्किंग स्कीम को लेकर अधिकतर उम्मीदवारों में कुछ न कुछ कन्फ्यूजन होता ही है। ऐसे ही CTET 2026 परीक्षा में कोई सवाल छोड़ने पर क्या अंक काटे जाएंगे या नहीं, यह सवाल उम्मीदवारों के मन में होगी ही, तो बता दें कि इस परीक्षा में सवाल छोड़ने पर कोई अंक नहीं जाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होती है। 

अंकन योजना?

इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II), में 150-150 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होता है और कुल 150 नंबर की परीक्षा होती है। इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता। इस परीक्षा किसी सवाल के छोड़े जाने पर भी कोई अंक नहीं काटा जाता है। 

पेपर 1 और पेपर 2 

  • पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है जो प्राइमरी क्लासेज में पढ़ाना चाहते हैं। 
  • पेपर II उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है जो  6 से 8 (अपर प्राइमरी) को पढ़ाना चाहते हैं। 

बता दें कि  सेंट्रल एलिजिबिलिटी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स ( एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड) का उपयोग करके एग्जाम स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपरेंटिस भर्ती, 550 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Latest Education News