A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025: क्या 1 मई को जारी होगा नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड? जानें

NEET UG 2025: क्या 1 मई को जारी होगा नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड? जानें

नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का वेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश कब जारी होंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

NEET UG 2025: जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे उन सभी के लिए ये खबर बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। बता दें कि नीट यूजी 2025 का आयोजन 4 मई को होना निर्धारित है, जिसमें बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को केवल अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम आपको इससे अवगत कराते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 1 मई को जारी किया जाएगा। एक मई को जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकेंगे। 

कैसे करेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसकाएक प्रिंट आउट ले लें।

नीट यूजी परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 180 प्रश्न शामिल होंगे, जिन्हें 180 मिनट में पूरा करना होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है देश का टॉप कॉलेज

Latest Education News