A
Hindi News एजुकेशन क्या 15 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम? जानें सच

क्या 15 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम? जानें सच

यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 2वीं की परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को आएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi Image Source : FILE यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम (प्रतीकात्मक फोटो)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज(UPMSP) ने फर्जी बताया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल है जिसमें लिखा है,"यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।" इस दावे को यूपी बोर्ड ने फर्जी करार दिया है। इस संबंध में एक लेटर जारी किया गया है। 

जारी किए गए लेटर में लिखा है, "सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर यह सूचना प्रसारित की जा रही कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 15 अप्रैल 2025 को अपराह्न 02.00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से घोषित किया जायेगा। यह सूचना पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।'

आगे लिखा है, 'माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.in या www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध करायी जायेगी।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा (10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा) में इस साल कुल 51.37 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिन्हें अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी दे दें कि यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा किया गया था। ऐसे में बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन में घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Latest Education News