A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या कल जारी होगी SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की? जान लें यहां

क्या कल जारी होगी SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की? जान लें यहां

क्या कल जारी होगी SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

SSC CGL टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CGL टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को कल यानी 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार उसके खिलाफ ऑब्जेक्शन भी रेज कर सकेंगे। 

SSC CGL Tier 1 Exam Answer Keyकैसे चेक कर सकेंगे 

जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इसके बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें। ठ
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई थी और लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। यह परीक्षा 126 शहरों में फैले 255 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, सिवाय मुंबई के एक केंद्र के जहाँ आग लगने की घटना हुई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  

इस तारीख से शुरू होंगी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, हुई घोषणा; पढ़ लें डिटेल्स

 

Latest Education News