A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या 14 जनवरी को जारी होगा UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन? जानें यहां

क्या 14 जनवरी को जारी होगा UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन? जानें यहां

यूपीएसी सीएसई की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कल यानी 14 जनवरी को UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप यूपीएसी सीएसई की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और 2026 के एग्जाम में शामिल होने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। संघ लोक सेवाल आयोग की ओर से  सिविल सर्विसेज परीक्षा (प्रीलिम्स) 2026 (UPSC CSE 2026) का नोटिफिकेशन कल यानी 14 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी को शुरू होगी और 3 फरवरी को खत्म होगी। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। 

वहीं, UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरकर खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

वर्ष 2026 में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाएं- 

परीक्षा नोटिफिकेशन/ रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि एग्जाम डेट
UPSC CSE प्रीलिम्स 14 जनवरी 3 फरवरी 24 मई
IFS प्रीलिम्स परीक्षा 14 जनवरी 3 फरवरी 24 मई
IES/ ISS 11 फरवरी 3 मार्च 19 जून
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा            -           - 20 जून
इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा           -            - 21 जून
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ACs) परीक्षा 18 फरवरी 10 मार्च 19 जुलाई
कंबाइंड मेडिकल सेवा परीक्षा 2026 11 मार्च 31 मार्च 2 अगस्त
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026                  -         - 21 अगस्त
NDA, NA परीक्षा 20 मई 9 जून 13 सितंबर
CDS परीक्षा 20 मई 9 जून 13 सितंबर
IFS मुख्य परीक्षा     22 नवंबर

Latest Education News