Winter Vacation: वर्तमान समय में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भयानक सर्दी पड़ रही है या कहें कि सर्दी अपना प्रचंड रूप धारण किए हुए है। कड़ाके की पड़ रही सर्दी के कारण दिल्ली में पांचवीं क्लास तक के लिए विद्यालयों में विंटर वैकेशन को आगे बढ़ा दिया गया है। नर्सरी से लेकर पांचवीं क्लास तक के लिए अब ये सर्दी की छुट्टियां आगे पांच दिन तक औरक रहेंगी जो पहले 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रही थीं।
जानकारी दे दें कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने अपने X(पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पांचवीं क्लास तक की छुट्टियां पांच दिन के लिए और आगे बढ़ाने की जानकारी दी।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली-NCR में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण (नर्सरी से आठवीं तक की कक्षा के लिए) स्कूलों में 6 जनवरी 2024 तक के लिए अवकाश घोषित किया गया था। जानकारी दे दें कि नोएडा में 14 जनवरी तक के लिए स्कूलों की छुट्टियों आगे बढ़ा दिया गया है, जो पहले 6 जनवरी तक के लिए थीं।
पहले आदेश ले लिया था वापस
बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने स्कूलों मे विंटर वैकेशन के विस्तार से संबंधित आदेश वापस ले लिया था। शिक्षा विभाग ने बाद में बताया कि आदेश गलती से जारी कर दिया गया था। जिसके बाद पांचवी क्लास तक के लिए पांच दिन की स्कूली छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी किया गया।
Latest Education News