1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस दारोगा भर्ती को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, आयु सीमा में मिलेगी इतने साल की छूट

यूपी पुलिस दारोगा भर्ती को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, आयु सीमा में मिलेगी इतने साल की छूट

राज्य सरकार ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस व समकक्ष के पदों पर होने वाली भर्ती में आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है।

दारोगा भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट- India TV Hindi
Image Source : FILE दारोगा भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस व समकक्ष के कुल 4,534 पदों पर होने वाली भर्ती में उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का निर्णय लिया है, जोकि सभी सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए होगा। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश में यह भी लिखा है कि इसे भविष्य में किसी अन्य प्रकरण हेतु दृष्टांत नहीं माना जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा में शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों को भरने के लिए सभी वर्गों को अभ्यर्थियों के लिए एज लिमिट में 3 साल की छूट देने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है, "चयन वर्ष 2020-2021 से चयन वर्ष 2024-2025 तक उपनिरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर उत्पन्न कुल 4543 रिक्तियों के सापेक्ष सीधी भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा में सभी वर्गों के लिए अपवाद स्वरूप एक बार के लिए 03 वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।"

लिंक

Latest Education News