अगर आप अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर चुके हैं और आगे मेडिकल लाइन में जाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मेडिकल लाइन में अपने करियर को आगे ले जाने की इच्छा रखने वाले अधिकतर स्टूडेंट्स का सपना एक MBBS डॉक्टर बनने का होता है। हालांकि, इसके लिए नीट यूजी का एग्जाम क्लियर करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट के बिना किन मेडिकल कोर्सेज में मिल सकता है दाखिला? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
नीट के बिना ये मेडिकल कोर्स कर सकते हैं?
अधिकतर छात्रों को लगता होगा कि मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है, सभी मेडिकल कोर्सेज के लिए नीट यूजी जरूरी नहीं है। आइए इस खबर के जरिए ऐसे 5 कोर्सेज को जानते हैं कि जिनमें दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा देना जरूरी नहीं है।
- फॉर्मेसी का कोर्स (बैचलर ऑफ फॉर्मेसी- B Pharma)
- नर्सिंग का कोर्स (Bsc Nursing)
- न्यूट्रिशन और डाइटिक्स में BSc (BSc in Nutrition and Dietetics)
- रेडियोलॉजी में BSc (BSc in Radiology)
- बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी (BSc in Biotechnology)
देश के टॉप 5 फॉर्मेसी कॉलेज
- जामिया हमदर्द, नई दिल्ली: रैंक 1
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस - पिलानी: रैंक 2
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़: रैंक 3
- JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी: रैंक 4
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद: रैंक 5
देश के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली: रैंक 1
- पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़: रैंक 2
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर: रैंक 3
- जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी: रैंक 4
- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ: रैंक 5
नोट: उक्त बताई गई संस्थानों की रैंकिंग NIRF 2025 के अनुसार हैं।
ये भी पढ़ें-
क्या LPG गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अधिकतर नहीं जानते होंगे सही जवाब
Latest Education News