1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. बिग बॉस 13: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स?

बिग बॉस 13: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स?

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में करने जा रहे है वाइल्ड कार्ड एंट्री। 25 अक्टूबर को होगी एंट्री।

Bhojpuri star Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav

बिग बॉस 13: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस  अपने कंटेंट की वजह से हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। आए दिन शो के कंटेस्टेंट आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं। अभी हाल ही में इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 1 महीने बाद बिग बॉस का फिनाले होने वाला है और इस फिनाले की रेस में आगे जाने के लिए कंटेस्टेंट्स  ने अपनी कमर कस ली है। हालांकि अब तक इस घर से दो सदस्य दलजीत कौर-कोयना मित्रा बेघर हो चुके है। ऐसे में अब शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी।

इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की सूची में पहला नाम सामने आया है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव। जी हां, खबर है कि पहले फिनाले के बाद 25 अक्टूबर को खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। भोजपुरी स्टर खेसारी बिग बॉस जैसे शो में पहली बार हिस्सा लेते दिखाई देंगे। इससे पहले भोजपुरी सेलेब्स मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा सलमान के इस शो का हिस्सा रह चुके है।

वैसे तो लंबे टाइम से खेसारी की बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट  करने की खबरें थी ,लेकिन वर्क कमिटमेंट्स के कारण वह पार्टिसिपेट नहीं कर पाए थे। अभी पिछले हफ्ते ही घर से बेघर हुई दलजीत भी वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा घर में घुसना चाहती हैं।खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी  के बिग बॉस 13 में आने की अटकलें थीं।