A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी गाना 'मरदा रुस गया है' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया

भोजपुरी गाना 'मरदा रुस गया है' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया

इस समय नया भोजपुरी गाना 'मरदा रुस गया है' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को डबलू राजा ने गाया है।

marda roos gaya- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE मरदा रुस गया

इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों ने धमाल मचाया हुआ है। भोजपुरी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। भोजपुरी म्यूजिक के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। एक नया गाना मरदा रुस गया है रिलीज हुआ है। इस गाने को डबलू राजा ने गाया है।

मरदा रुस गया है गाने के बोल सत्या सावरकर ने लिखे हैं और संगीत बब्लू मिश्रा ने दिया है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद, अब तक 29 हजार लोग सुन चुके हैं।

भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने अपना पहला इंटरनेशनल गाना है। इसके सीन्स देखकर ऐसा लग रहा है कि ये विदेशों में फिल्माया गया है। रिलीज होने के 4 दिन के अंदर ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इस गाने से पहले उन्होंने हैलो कौन गाने से धमाल मचाया था।

'लॉलीपॉप लागेलू', रिंकिया के पापा जैसे भोजपुरी गाने आज भी लोगों मुंह पर चढ़े हुए हैं। इन गानों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर रखे हैं।

रितेश पांडे के इस भोजपुरी गाने ने छोड़ा खेसारी लाल और पवन सिंह को पीछे, अपने नाम किए कई रिकॉर्ड