1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पुष्पा के श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन आ गया, सोशल मीडिया पर यूजर बोले: ई ह हमार भोजपुरी..

पुष्पा के श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन आ गया, सोशल मीडिया पर यूजर बोले: ई ह हमार भोजपुरी..

पुष्पा फिल्म का गाना श्रीवल्ली हिंदी में जितना प्यारा है, उतना ही मधुर औऱ प्यारा भोजपुरी में भी बना है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं - ई ह हमार भोजपुरी

srivalli song in bhojpuri- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@AWANISHSHARAN srivalli song in bhojpuri

अल्लू अर्जुन की हालिया सुपर डुपर हिट फिल्म पुष्पा का श्रीवल्ली गाना आजकल सबकी जुबान पर चढ़ा है। इस पर सबसे ज्यादा इंस्टा रील बन रही हैं औऱ सोशल मीडिया पर इसके दीवाने बढ़ते जा रहे हैं। अब श्रीवल्ली भोजपुरी में भी आ गया है। जी हां, भोजपुरी अंदाज में श्रीवल्ली गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि तेलुगू भाषा में श्रीवल्ली गाने को जहां सिड श्रीराम ने गाया है और इसके सुरीले हिंदी वर्जन को जावेद अली ने गाया है।

भोजपुरी सिंगर द्वारा इस सुरीले गाने को उतने ही सुरीले अंदाज में गाया गया है कि लोग दीवाने हो गए हैं। बैकग्राउंड में खेतों, बच्चों और भैंसों के साथ माहौल भी बिलकुल ग्रामीण और सरस अंदाज में शूट किया गया है कि लोग अपने गांव को याद कर रहे हैं।

आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया और लिखा - भोजपुरी में इतना मधुर गीत ..वाह

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथ में गिटार लिए एक शख्स भोजपुरी में श्रीवल्ली गा रहा है। तोहर झलक असरफी..से शुरू हुए गाने में भोजपुरी अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि गायक कौन है, ये जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाइक्स भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूजर कमेंट में भोजपुरी अंदाज को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है - ई ह हमार भोजपुरी
दूसरे यूजर ने लिखा है - यही हमारी भोजपुरी की पहचान है