A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह को मिल गई नई दुल्हन? पावर स्टार की फोटो देख चौंके फैंस, करने लगे ये सवाल

पवन सिंह को मिल गई नई दुल्हन? पावर स्टार की फोटो देख चौंके फैंस, करने लगे ये सवाल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने की वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं बल्कि एक फोटो है, जिसे देखने के बाद नेटिजंस यही पूछ रहे हैं कि क्या पावर स्टार को नई दुल्हनिया मिल गई है।

Pawan Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पवन सिंह।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और धुआंधार गानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े और चहेते स्टार्स में से हैं। उनकी फिल्में हों या गाने, रिलीज होते ही फैंस के बीच छा जाते हैं। पवन सिंह अपने गानों 'लाल घाघरा', 'छलकत हमरो जविनया' और 'लॉलीपॉप' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं, जो आज भी खूब सुने जाते हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सिंगर का उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से विवाद और तलाक जगजाहिर है। इस बीच पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

किस हसीना संग दिखे पवन सिंह?

सोशल मीडिया पर पवन सिंह की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पावर स्टार के साथ एक हसीना भी नजर आ रही है, जो चुनरी ओढ़े किसी नई दुल्हन की तरह सजी है और पवन सिंह के कंधे पर अपना सिर रखे पोज दे रही है। वहीं एक अन्य तस्वीर में पवन सिंह और इस हसीना को प्यार से एक-दूसरे को निहारते देखा जा सकता है। भोजपुरी सिंगर की इन तस्वीरों ने हर तरफ हल्ला मचा दिया है। हालांकि, ये तस्वीरें 1 साल पुरानी हैं।

शालिनी ने शेयर की पवन सिंह के साथ फोटो

दरअसल, पवन सिंह के साथ ये तस्वीरें भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस शालिनी यादव ने शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने ये फोटोज सितंबर 2023 में शेयर की थीं। फोटोज में दोनों स्टार्स को रोमांटिक होते देखा जा सकता है। फोटो में भोजपुरी एक्ट्रेस सिर पर चुनरी ओढ़े हैं और उनकी मांग में सिंदूर भरा है, उन्होंने मंगलसूत्र भी पहन रखा है और किसी शादीशुदा लड़की जैसा श्रृंगार किया है। ऐसे में इन तस्वीरों को देखने के बाद पवन सिंह के फैंस हैरान हैं। कई ने तो पवन सिंह से ये सवाल पूछना भी शुरू कर दिया कि कहीं उन्होंने तीसरी शादी तो नहीं कर ली। लेकिन, आपको बता दें पवन सिंह और शालिनी यादव की ये तस्वीरें उनके एक प्रोजेक्ट के शूटिंग की हैं।

Image Source : Instagramपवन सिंह और शालिनी यादव

पवन सिंह और शालिनी की फोटो पर यूजर्स के रिएक्शन

फोटो शेयर करते हुए शालिनी ने कैप्शन में लिखा- 'फिर से तैयार हो जाओ आप सब मिलियन एंड मिलियंस के लिए पावर स्टार पवन सिंह और शालिनी के साथ। गर्दा होई।' फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'पवन भैया नई दुल्हनिया मिल गई क्या? अब तो बैंड बजाऊंगा और झूमकर गाऊंगा।' एक अन्य ने लिखा- 'बेस्ट कपल, बधाई मैम।' वहीं कुछ पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी बता रहे हैं।