A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Song: निरहुआ-अंजना सिंह के 'जियान करबा ऐ राजा' ने मचाई तबाही, यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, मिले 6 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: निरहुआ-अंजना सिंह के 'जियान करबा ऐ राजा' ने मचाई तबाही, यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, मिले 6 मिलियन व्यूज

अंजना सिंह और निरहुआ का रोमांटिक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म 'हथकड़ी' का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को सुपरस्टार निरहुआ उर्फ ​​दिनेश लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस अंजना सिंह पर फिल्माया गया है।

Nirahua- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM निरहुआ के इस भोजपुरी गाने को मिले 6 मिलियन व्यूज

भोजपुरी फिल्म 'हथकड़ी' में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह का एक गाना कुछ दिनों से यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को 6 मिलियन व्जूज मिल चुके हैं। इस गाने में निरहुआ और अंजना की केमिस्ट्री गजब की लग रही है। भोजपुरी सिनेमा में अंजना सिंह और दिनेश लाल की जोड़ी सबसे फेमस है। इन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दी है। निरहुआ और अंजना की 'हथकड़ी' का गाना 'जियान करबा ऐ राजा' सबसे ज्यादा पॉपुलर भोजपुरी गाना है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और इसको यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले हैं।

जियान करबा ऐ राजा को मिले मिलियन व्यूज

भोजपुरी सिनेमा में एक के बाद एक लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी एक्टिंग के अलावा उनके गानों के लिए भी जाने जाते हैं। दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह की जोड़ी को भोजपुरी के दर्शक सबसे रोमांटिक जोड़ी के तौर पर मानते हैं। भोजपुरी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस अंजना सिंह का 'जियान करबा ऐ राजा' ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है, जिसे 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'हथकड़ी' में भी इन दोनों की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया था।

निरहुआ-अंजना सिंह की फिल्म ने मचाया तहलका

'जियान करबा ऐ राजा' गाने में दिनेश लाल और अंजना सिंह की केमिस्ट्री बहुत शानदार है और गाने के बोल, म्यूजिक, लोकेशन सबकुछ काफी बेहतरीन है। निरहुआ और अंजना की सुपरहिट फिल्म 'हथकड़ी' में इनके अलावा खेसारी लाल यादव, सीमा सिंह, अवधेश मिश्रा, सपना सरीखे जैसे दिग्गज स्टार्स भी हैं। इस फिल्म के गानों का संगीत अवनीश झा घूंघरू जी ने दिया है और वहीं इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव, विभाकर पांडे, जाहिद अख्तर और आजाद सिंह ने लिखा है। फिल्म के गाने को दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, इंदू सोनाली, कल्पना ने अपनी आवाज से और भी बेहतरीन बना दिया है। फिल्म 'हथकड़ी' की निर्माता रेखा सिन्हा हैं जबकि इसका निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है।