A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह की बायोपिक 'पावर स्टार' का ट्रेलर जारी, परदे पर दिखा भोजपुरी स्टार का रियल स्वैग

पवन सिंह की बायोपिक 'पावर स्टार' का ट्रेलर जारी, परदे पर दिखा भोजपुरी स्टार का रियल स्वैग

पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पावर स्टार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में पवन सिंह ने खुद एक्टिंग की है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Pawan Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पवन सिंह

भोजपुरी स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह अक्सर ही अपने गानों के साथ फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके पवन सिंह अब एक बार फिर से पर्दे पर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे हैं। ये कहानी किसी और नहीं बल्कि खुद की जिंदगी पर बनाई है। पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पावर स्टार' बनकर तैयार हो गई है और सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बीते रोज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में पवन सिंह ही खुद का किरदार पर्दे पर उकेरते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह की जिंदगी की कहानी बताएगी फिल्म

फिल्म में पवन सिंह को वास्तविक रूप में चित्रित किया जाएगा साथ ही उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। पवन इस भूमिका के लिए समर्पित रूप से तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस सिनेमाई चित्रण से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करना है। फ़िरोज़ खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिंह की जीवनशैली के असाधारण चित्रण के लिए भोजपुरी उद्योग में ध्यान आकर्षित किया है। मैडज़ मूवीज़ के तहत निर्मित 'पावर स्टार' का निर्देशन मधु शर्मा और समीर आफताब ने किया है। स्टार कलाकारों में पवन सिंह, मधु शर्मा, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह टाइगर, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, संजय वर्मा, अजय पटेल, अभिषेक नज़र, हेमलाल कौशल और सुजीत सार्थक शामिल हैं। इसके अलावा, रक्षा गुप्ता, रितु सिंह, डिंपल सिंह और आस्था सिंह ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा पवन सिंह की आने वाली लिस्ट में कई भोजपुरी फिल्में हैं जैसे 'सूर्यवंशम', 'धर्म', 'सिंह इज फायर', 'सनक', 'हर हर गंगे', 'कैसे हो जाला प्यार', 'हर हर गंगे', 'मेरा भारत महान', 'मेरा वतन' और 'हम हैं राही प्यार के'।

भोजपुरी में कर चुके हैं 77 फिल्में

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह कई फिल्मों में बतौर हीरो भी काम कर चुके हैं। पवन सिंह ने एक्टिंग के साथ संगीत की दुनिया में भी नाम कमाया है। पवन सिंह के कई गाने वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही पवन सिंह की फिल्में भी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार्स में भी गिने जाते हैं। पवन सिंह के गाने भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए रहते हैं।