1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'आरा के ओठलाली...' रिलीज हुआ पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना, आते ही यूट्यूब पर छा गए पावर स्टार

'आरा के ओठलाली...' रिलीज हुआ पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना, आते ही यूट्यूब पर छा गए पावर स्टार

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह एक बार फिर फैंस के बीच छा गए हैं। पावर स्टार के जन्मदिन पर उनका नया गाना रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है 'आरा के ओठलाली'। ये रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

Pawan Singh- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE पवन सिंह का नया गाना रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का आज जन्मदिन है। पावर स्टार आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन का जश्न दुबई में भी मना और दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर पावर स्टार का नाम और फोटो रोशन होते दिखे। दूसरी तरफ इस खास मौके पर पवन सिंह का नया गाना भी रिलीज किया गया है, जो अब हर तरफ छाया हुआ है। पवन सिंह का नया गाना है 'आरा के ओठलाली' जो उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है।

फैंस के बीच छाया पवन सिंह का नया गाना

पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। पवन सिंह का नया गाना उनके जन्मदिन के मौके पर यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा अपलोड किया गया है और पवन सिंह के फैंस को खास तोहफा दिया है। पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया गया ये गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

2025 का नया भोजपुरा गाना

खास बात तो ये है कि रिलीज होते ही आरा के ओठलाली ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया और ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह भी बना ली है। इस नए भोजपुरी गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने आवाज दी है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इस जबरदस्त गाने का संगीत प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने तैयार किया है। वीडियो में पवन सिंह के साथ सोनम मलिक नजर आ रही हैं, ये उनका भोजपुरी डेब्यू है। पवन सिंह के साथ सोनम मलिक की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।