A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनाया गाना, सुरों में गूंजी सेना की बहादुरी, रुला देगा भोजपुरी सॉन्ग

पवन सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनाया गाना, सुरों में गूंजी सेना की बहादुरी, रुला देगा भोजपुरी सॉन्ग

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के साथ बदला लिया। 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। अब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव है और इस बीच भोजपुरी सिंगर ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ पाकिस्तान पर निशाना साधा है।

Pawan Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पवन सिंह का नया गाना रिलीज।

आतंकवाद के खिलाफ भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए दुनियाभर में मिसाल कायम कर दी है। इस जांबाज मिशन के लिए पूरा देश सेना को सराह रहा है। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह देशभक्ति से ओत-प्रोत नया गाना लेकर आ गए हैं। उन्होंने नया गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है 'सिंदूर'। पवन सिंह का नया गाना भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बेस्ड है, जिसमें भारतीय सेना की बहादुरी का बखान है। इसी के साथ पवन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर भी सुरों के जरिए निशाना साधा है।

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज

'सिंदूर' गाने को पवन सिंह ने गाया है, जिसे पवन सिंह ने अपने ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। सिंदूर गाने के जरिए पवन सिंह ने भारतीय सेना की ताकत, हौंसले और जज्बे को सलाम किया है। गाने के लिरिक्स भारत की सेना और देश की मौजूदा स्थिति का बखान करते हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में भी पहलगाम  में हुए आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक को दिखाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर पवन सिंह का गाना

ऐसे में पवन सिंह का ये नया गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। खासतौर पर पवन सिंह के भोजपुरिया फैंस के बीच ये गाना 'सिंदूर' खूब पसंद किया जा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना द्वारा की गई सटीक जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर किया गया, जिसमें भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और इसी से प्रेरित होकर पवन सिंह ने ये गाना बनाया है और देश और सेना की भावनाएं व्यक्त की हैं। पवन सिंह के फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

बता दें, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से पूरे देश में रौष था। देश की जनता इस हमले के बदले के इंतजार में थी, जो 7 मई को खत्म हुआ। 7 मई को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। हालांकि, 10 मई को शाम 5 बजे दोनों देश सीजफायर पर राजी हो गए, लेकिन 3 ही घंटे में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया।