1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बार फिल्म बाजार में होगी 10 मराठी फिल्मों की स्क्रिीनिंग

इस बार फिल्म बाजार में होगी 10 मराठी फिल्मों की स्क्रिीनिंग

अब मराठी फिल्मों को लेकर भी काफी दर्शकों में उत्साह देखने लायक होता है। इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) फिल्म बाजार के 10वें संस्करण में 10 मराठी फिल्मों की स्क्रिीनिंग की जाएगी।

marathi- India TV Hindi
marathi

मुंबई: हमारे सिनेमाजगत में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज की जाती है। आज कल दर्शकों में फिल्मों को लेकर काफी जिज्ञासा देखने को मिलती है। जहां एक तरफ हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैंस वहीं अब मराठी फिल्मों को लेकर भी काफी दर्शकों में उत्साह देखने लायक होता है। इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) फिल्म बाजार के 10वें संस्करण में 10 मराठी फिल्मों की स्क्रिीनिंग की जाएगी। फिल्म सिटी, मुंबई के नाम से मशहूर दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी फिल्म बाजार के साथ समन्वय कर रहा है। फिल्म बाजार का आयोजन गोवा में 20-24 नवंबर के बीच होगा।

इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण के दिवाली प्लान से उठा पर्दा

'सैराट', 'नटसम्राट','डबल सीट', 'हलाल', 'काट्यार कालजट घुसली', 'बर्नी', 'सहगुन', 'दाग्धी चावल' और 'कोटि' वे फिल्में हैं, जिन्हें फिल्म बाजार के इंडस्ट्री स्क्रिीनिंग्स और व्यूइंग रूम खंडों में प्रदर्शित किया जाएगा। इन मराठी फिल्मों के निर्माता प्रोड्यूसर्स लैब में भी शरीक होंगे। सांस्कृतिक मामलों के विभाग की चयन समिति ने इन फिल्मों का चयन किया है।

फिल्म सिटी, मुंबई के प्रबंध निदेशक शेखर चाने ने कहा, "आज वे लोग भी मराठी फिल्में देखते हैं, जो मराठी नहीं बोलते। दिन प्रतिदिन मराठी सिनेमा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लेकिन फिर भी मराठी फिल्मों के निर्माताओं को पर्याप्त लाभ नहीं हो रहा। दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी में हमारा लक्ष्य मराठी फिल्म उद्योग का पूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।"

उन्होंने कहा, "इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने 10 मराठी फिल्मों को एनएफडीसी के फिल्म बाजार में लाने का फैसला किया है, क्योंकि यह इन फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं के सामने लाने का उपयुक्त मंच है। हम फिल्म बाजार 2016 में शरीक होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

Latest Bollywood News