1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2.0 Teaser: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, फिर लौटा चिट्टी

2.0 Teaser: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, फिर लौटा चिट्टी

अ यह फिल्म साल 2010 में आई 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, पिछली फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आई थीं।

2.0 Teaser- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE 2.0 Teaser

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में अक्षय कुमार मोबाइल की पॉवर से एक खतरनाक विलेन बनते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक बने रजनीकांत जब अपनी टीम से बात करते हैं तो ये डिसाइड होता है कि इस खतरनाक विलेन से निपटने के लिए चिट्टी रोबोट की जरूरत होगी, जिसे पिछली फिल्म में म्यूजियम में रख दिया गया था। इसके बाद चिट्टी का कमबैक होता है। टीजर में अक्षय एक खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं चिट्टी को देखकर आपको खुशी होगी। 

गणेश चतुर्थी के मौके पर यह टीजर रिलीज किया गया है। करण जौहर ने ये टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और रजनीकांत एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल में होंगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड का रोल प्ले कर रहे हैं जो बाद में क्रोमैन बन जाता है।

इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। यह फिल्म साल 2010 में आई 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, पिछली फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News