बॉलीवुड में फिल्मों पर विवाद होना कुछ नया नहीं है। किसी न किसी बात को लेकर अक्सर कुछ फिल्में विवाद के घेरे में आ जाती हैं। 2018 की शुरुआत ही विवादों से हुई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का देश के कई जगहों पर जमकर विरोध हुआ। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई और आखिरकार यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई। कुछ ऐसा ही साल का अंत होते-होते रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' के साथ हुआ। हालांकि इस लिस्ट में और भी कई फिल्मों का नाम शामिल है।
जानते हैं साल 2018 की कुछ विवादित फिल्मों के बारे में...
1. पद्मावत
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' पहले 'पद्मावती' के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन राजस्थान की करणी सेना ने इल्जाम लगाया कि फिल्म में दीपिका (रानी पद्मावती) और रणवीर (अलाउद्दीन खिलजी) के बीच ड्रीम सीक्वेंस है। इस बात को लेकर पहले फिल्म के सेट पर तोड़-फोड़ की गई और बाद में दीपिका का नाक काटने और भंसाली का सिर काटने तक की धमकी दे दी गई। इस फिल्म को लेकर देश के कई दलों ने आपत्ति जताई।
'वीरे दी वेडिंग' से करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के बाद कमबैक किया था। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी थीं। फिल्म चार बोल्ड दोस्तों की कहानी थी। इस फिल्म में स्वरा के एक सीन को लेकर विवाद हो गया था और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।