25 Years of Hum Aapke Hain Koun: वो फिल्म जिसने जूता चुराई की रस्म को घर-घर तक पहुंचा दिया
25 Years of Hum Aapke Hain Koun : सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को 25 साल पूरे हो गए।

तेलुगू और तमिल में में भी सुपरहिट थी 'हम आपके हैं कौन'
हम आपके हैं कौन सिर्फ हिंदी में ही नहीं तमिल और तेलुगू में भी अपना जादू चलाने में कामयाब हुई। तमिल में यह फिल्म 'अंबालयम' और तेलूगु में 'प्रेमालयम' नाम से रिलीज हुई थी। तेलूगु में यह फिल्म 100 दिन तक चली और वहां भी सुपरहिट हो गई।
विदेशों में भी चला 'हम आपके हैं कौन' का जादू
सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का जादू चला। लंदन के वेल्वे थियेटर में हम आपके हैं कौन 50 हफ्तों तक चली। यह फिल्म वहां बस 3 हफ्तों के लिए बुक थी, उसके बाद सिनेमाहॉल का रिनोवेशन होना था। लेकिन इस फिल्म की सफलता को देखते हुए रेनोवेशन पोस्टपोन कर दिया गया, और 50 वीक्स तक यह फिल्म वहां चली। टोरंटो के अल्बाइन सिनेमा में भी 75 हफ्तों तक यह फिल्म चली। किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने भी यह मुकाम वहां हासिल नहीं किया था, टोरंटो में यह फिल्म सुपरहिट हुई।
'हम आपके हैं कौन' के इस सीन की शूटिंग के दौरान पैरलाइज्ड थे अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में इस बात का जिक्र किया कि वो 'हम आपके हैं कौन' के एक सीन की शूटिंग के दौरान पैरलाइज्ड थे। अनुपम ने बताया कि अनिल कपूर के घर डिनर के वक्त अनिल की वाइफ सुनीता ने अनुपम से कहा कि आपकी बाईं आंख की पलक झपक नहीं रही है, उस वक्त अनुपम को समझ में नहीं आया, फिर अगले दिन ब्रश करने के दौरान उनके मुंह से पानी निकल रहा था और कुछ टेढ़ा सा मुंह लगा, वो यश चोपड़ा के पास गए और अपनी समस्या बताई, जिसके बाद यश जी ने उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास भेजा। डॉक्टर ने अनुपम को बताया कि वो फेशियल पैरालिसिस से जूझ रहे हैं।। डॉक्टर ने उन्हें 2 महीने का रेस्ट करने को कहा। उस दिन उन्हें 'हम आपके हैं कौन' का पिलो वाला सीन करना था। वे डॉक्टर की बात ना मानकर सेट पर गए, जब वे वहां पहुंचे तो सलमान और माधुरी को पहले लगा कि वो प्रैंक कर रहे हैं। लेकिन अनुपम ने सबको बुलाया और अपनी सिचुएशन बताई, इसके बाद उनका सीन बदला गया और धर्मेंद्र का 'शोले' वाला सीन उनकी हालत देखकर करने को कहा गया। इस सीन में वो ड्रंक दिखते हैं। अगर आप गौर करेंगे तो देखेंके कि उस सीन में उनका एक भी क्लोज अप नहीं लिया गया था। उनका मुंह जो आप इस सीन में टेढ़ा देखते हैं दरअसल वो सच में टेढ़ा था।
यहां देखिए वो सीन-
'हम आपके हैं कौन' के टाइटल के लिए दादा से लड़े थे सूरज बड़जात्या
सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के प्रोड्यूसर उनके दादा जी ताराचंद बड़जात्या थे। राजश्री प्रोडक्शन्स उन्हीं की कंपनी थी। हम आपके हैं कौन में एक सीक्वेंस था 'धिकताना-धिकताना' गाने का, उन्हें ये इतना पसंद आ गया कि वो इस फिल्म का नाम 'धिकताना' ही रखना चाहते थे। लेकिन सूरज इस टाइटल से खुश नहीं थे और वो फिल्म का नाम 'हम आपके हैं कौन' ही रखना चाहते थे। सूरज के बहुत समझाने पर दादा मान गए। आपको बता दें, फिल्म 'नदिया के पार' में एक डायलॉग था जहां नायिका गुंजा नायक चंदन से पूछती है 'हम आपके हैं कौन' वहीं से इस फिल्म का टाइटल लिया गया है।
राष्ट्रपति भवन में हुई थी 'हम आपके हैं कौन' की स्क्रीनिंग
‘हम आपके हैं कौन’ की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में भी हुई थी। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री शंकर दयाल शर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती विमला शर्मा ने यह फिल्म देखी और फिल्म देखने के बाद मेकर्स को इस शानदार फिल्म को बनाने के लिए बधाई भी दी। सूरज बड़जात्या इससे काफी खुश हुए थे।
'हम आपके हैं कौन' के सितारों ने ट्विटर पर किए ये ट्वीट्स
हम आपके हैं कौन के 25 साल होने पर फिल्म से जुड़े सितारों ने इस तरह ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की है।
अगर आपकी भी 'हम आपके हैं कौन' फिल्म से जुड़ी कोई यादें हैं तो जरूर कमेंट बॉक्स में जरूर साझा कीजिए।