नई दिल्ली: फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क' कल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन जहां एक ओर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई हैं वहीं जाह्नवी और ईशान भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में न सिर्फ जाह्नवी और ईशान की खूबसूरत कैमेस्ट्री बल्कि 'सैराट' का रीमेक भी इस फिल्म को लेकर इसके लिए दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा रहा है। आज हम आपके सामने इस फिल्म को देखने के 5 कारण बताने जा रहे हैं।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म
बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और शानदार अभिनय का जादू हर किसी पर चलाया है। अब श्रीदेवी के चाहने वाले उनकी बेटी जाह्नवी कपूर में भी उनकी झलक देख रहे हैं। लेकिन अब यह तो वक्त ही बताएगा कि क्या जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के ही जैसा मुकाम हासिल कर पाएंगी
अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अभिनय जगत में कदम रख चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अदाकारी से खुद को साबित कर दिया था। अब देखना यह है कि क्या 'धड़क' में उनका रोमांटिक अंदाज दर्शकों का दिल चुरा पाएगा।