A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली के 5 साल: प्रभास ने शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर

बाहुबली के 5 साल: प्रभास ने शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर

बाहुबली रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं, अभिनेता प्रभास ने इस अवसर पर फिल्म से एक अनदेखी तस्वीर साझा की। 

बाहुबली के 5 साल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS बाहुबली के 5 साल

सुपरस्टार प्रभास ने एस एस राजामौली की 'बाहुबली' सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन के साथ प्रभास ने सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में अपने फैन्स बना लिये। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई नए रिकॉर्ड बनाए। इस फिल्म के नाम कमाई के मामले में ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं जिसे तोड़ना फिलहाल मुश्किल है।

Image Source : Instagram/Prabhas_fc125बाहुबली के 5 साल

आज जब फिल्म की रिलीज के 5 साल हो गए तो अभिनेता ने इस अवसर पर फिल्म से एक अनदेखी तस्वीर साझा की। प्रभास ने फोटो को कैप्शन में लिखा है- "यहाँ वो टीम है जिसने जादू चलाया!" बाहुबली के 5 साल, शुरुआत का जश्न। 

Image Source : Twitterबाहुबली के 5 साल

साहो अभिनेता ने एक ट्रेलर को भी साझा किया और लिखा, “बाहुबली: द बिगिनिंग फीलिंग नॉस्टेल्जिक, बाहुबली के 5 साल

प्रभास के साथ इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राणा डग्गूबाती अहम रोल में थें।

Image Source : Instagram/actorprabhasबाहुबली के 5 साल

बाहुबली सीरीज में राम्या कृष्णनन ने शिवगामी देवी का रोल किया था। इस रोल के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। 

Image Source : Instagram/ramyakrishnanबाहुबली के 5 साल

प्रभास ने जो जादू इस फिल्म के साथ चलाया कि लोग बाहुबली के तीसरे पार्ट की मांग करने लगे हैं। हालांकि प्रभास ने साफ कर दिया है कि वो अब बाहुबली की सीरीज में काम नहीं करेंगे।

Image Source : Twitter/@thyviewबाहुबली के 5 साल

बाहुबली को बनने में 5 साल लगे थे। प्रभास का मानना है कि वो अब दोबारा इतना समय एक फिल्म के लिए नहीं दे सकते हैं।

Image Source : Twitterबाहुबली के 5 साल

 

Latest Bollywood News