A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 83 Trailer: इंतजार हुआ खत्म, देखिए रणवीर सिंह स्टारर 83 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

83 Trailer: इंतजार हुआ खत्म, देखिए रणवीर सिंह स्टारर 83 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

लंबे इंतजार के बाद, मोस्ट अवेटेड 83 के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्रिकेट ड्रामा 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए तैयार है।  

83 Trailer- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 83 Trailer

Highlights

  • 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने के मूमेंट्स गजब के है
  • फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी
  • जीत के लम्हों को यादगार बनाने वाला ट्रेलर

कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 साल की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है। जब से फिल्म अनाउंस हुई है तब से लोग इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो दिन आ ही गया और फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी ने भी फिल्म में अभिनय किया है। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन 83 पेश करते हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स रिलीज। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

Latest Bollywood News

Related Video