1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ए दिल मुश्किल..' को मिला U/A सार्टिफिकेट, होगी 28 को ही रिलीज

'ए दिल मुश्किल..' को मिला U/A सार्टिफिकेट, होगी 28 को ही रिलीज

पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के किरदार के कारण विवादों में घिरी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिला है और यह तय समय पर 28 अक्टूबर को ही रिलीज होगी। इसकी घोषणा निर्माताओं ने शुक्रवार को की।

a dil muskil- India TV Hindi
a dil muskil

मुंबई: पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के किरदार के कारण विवादों में घिरी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिला है और यह तय समय पर 28 अक्टूबर को ही रिलीज होगी। इसकी घोषणा निर्माताओं ने शुक्रवार को की।

सिनेमा ऑनर्स एंड एक्सिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओईएआई) की ओर से शुक्रवार को इस फिल्म को देश में सिंगल स्क्रीन पर रिलीज नहीं करने की घोषणा के बावजूद धर्मा प्रोडक्शन और फोक्स स्टार स्टूडियो ने इसे तय समय पर ही रिलीज किए जाने की बात कही है। सीओईएआई ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण इसे सिंगल स्क्रीन पर नहीं दिखाने की घोषणा की थी।

फिल्मकार करन जौहर द्वारा निर्देशित और निर्मित 'ए दिल है मुश्किल' में फवाद के अलावा अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

धर्मा प्रोडक्शन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्वा मेहता का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने 'ए दिल है मुश्किल' को हरी झंडी दे दी है और उनकी टीम 28 अक्टूबर को इसकी रिलीज की तैयारी कर रही है। दिवाली प्यार का संदेश देती है और यह फिल्म भी इसी का समर्थन करती है।

देशभर में 30 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा और इससे दो दिन पहले 'ए दिल है मुश्किल' और अभिनेता-निर्माता अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' रिलीज होगी।

Latest Bollywood News