नई दिल्ली: टाइगर श्राफ स्टारर मूवी फ्लाइंग जट्ट की कमाई धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। शनिवार को इस फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की जिससे तीन दिनों में इसकी कुल कमाई 20.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह रविवार को भी फिल्म के ठीक-ठाक बिजनस कर लेने का चांस दिख रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
पापा बन गए शाहिद कपूर, घर आई एक नन्ही परी
दीपिका ने फवाद संग रैंप पर बिखेरे जलवे
फिल्म समीक्षा: अ फ्लांइग जट
अभी तक फिल्म का बिजनस धीमा ही रहा है। मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी अ फ्लाइंग जट्ट जन्माष्टमी को रिलीज की गई थी। फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। जन्माष्टमी को अ फ्लाइंग जट्ट की कुल कमाई 7.10 करोड़ रुपये थी। वहीं अगले दिन शुक्रवार को फिल्म ने भारत में कुल 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह तीन दिनों में भारतीय सिनेमाघरों से इस मूवी ने 20.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
हीरोपंती और बागी के बाद यह टाइगर श्राफ की तीसरी फिल्म है। इस मूवी में टाइगर मार्शल आर्ट्स के टीचर बने हैं और उनके ऑपोजिट श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन जैक्लीन फर्नांडीज हैं। इस फिल्म की एक और खास बात ऑस्ट्रेलियाई रेसलर और ऐक्टर नाथन जोन्स हैं। दर्शकों को उनके स्टंट्स के अलावा उनकी ऐक्टिंग भी भा रही है। वहीं केके मेनन ने हमेशा की तरह अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर आईँ अमृता सिंह ने भी अपने कैरेक्टर को जीवंत बना दिया है।
इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। अ फ्लाइंग जट्ट को शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
Latest Bollywood News