1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 पन्नों में सपना की 'सुसाइड रागिनी', जिंदादिल सिंगर ने क्यों पीया ज़हर?

6 पन्नों में सपना की 'सुसाइड रागिनी', जिंदादिल सिंगर ने क्यों पीया ज़हर?

नई दिल्ली: हरियाणा के रागिनी शैली में गाने के लिए मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने खुदकुशी की कोशिश की है। इससे पहले सपना चौधरी का नाम सुर्खियों में तब आया था जब उनके खिलाफ गुरुग्राम

sapna chaudhry- India TV Hindi
sapna chaudhry

नई दिल्ली: हरियाणा के रागिनी शैली में गाने के लिए मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने खुदकुशी की कोशिश की है। इससे पहले सपना चौधरी का नाम सुर्खियों में तब आया था जब उनके खिलाफ गुरुग्राम में केस दर्ज हुआ था। सपना पर ये केस एक जाति के लिए अपमानजनक शब्द कहने के लिए किया गया था। सपना के कमरे से पुलिस को 6 पन्नों की चिट्ठी मिली है जिसमें सिंगर ने वो तमाम वजहें लिखी है जिनकी वजह से उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया। रविवार को छुट्टी वाले दिन इस सिंगर ने खुदकुशी का फैसला कर लिया। सपना आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन खतरा टला नहीं है।

6 पन्नों में सपना की 'सुसाइड रागिनी'

नजफगढ़ में रहनेवाली सपना चौधरी को जहर खाने के बाद फौरन अस्पताल लाया गया और इससे पहले कि जहर अपना असर दिखा पाता सपना का इलाज शुरू हो गया। परिवार के लोगों को सपना के अचानकर तबीयत बिगड़ने की वजह समझ नहीं आई थी लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को जहर पीने की जानकारी दी तो तफ्तीश शुरू हुई। पुलिस को सपना चौधरी के कमरे से सुसाइड नोट बरामद  हुआ। 6 पन्नों की ये चिट्ठी सपना ने जहर खाने से पहले लिखी थी। सपना ने अपने 6 पेज की चिट्ठी में सतपाल तंवर नाम के शख्स को दोषी ठहराया है।

सपना ने अपनी चिट्ठी में लिखा है-

''मैं सपना चौधरी सोच समझकर और पूरे होश में अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रही हूं। मेरी आत्महत्या करने की वजह नवाब सतपाल तंवर है। मैं मेहनत करके अपने परिवार का गुजारा करती थी। आज मैं सबसे हार चुकी हूं। किसी ने मेरी और मेरे परिवार की मदद नहीं की। मेरी आत्महत्या करने की वजह सिर्फ और सिर्फ नवाब सतपाल तंवर है। आज मैंने फेसबुक पर एक पेज देखा इसमें कुछ बातें ऐसी लिखी हैं जिसको पढ़कर मैं अंदर से टूट चुकी हूं। मेरे चरित्र के बारे में आज इन शब्दों को पढ़कर जीने की चाह खत्म हो गई है। इस सुसाइड नोट की कॉपी मैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर जी को भी भेज रही हूं। जो भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं और मैं अपनी मां भाई और बहन से माफी मांगती हूं।''

सपना

कौन है सतपाल तंवर?

सपना चौधरी ने फरवरी में गुरुग्राम के एक गांव में रागिनी का प्रोग्राम किया था। उस प्रोग्राम में स्टेज से सपना ने दर्शकों के डिमांड पर पुराना रागिनी सॉन्ग गाया था। उसी गाने को लेकर बाद में विवाद शुरू हो गया। रागिनी में इस्तेमाल कुछ शब्दों को लेकर सतपाल तंवर नाम के शख्स ने सपना के खिलाफ एसी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।

FIR के बाद सोशल साइट पर किया बदनाम

सपना कानूनी फेर में फंसने पर ज्यादा परेशान नहीं थी क्योंकि ये गीत किसी और का लिखा हुआ है और कई सिंगर उसे पहले भी गा चुके हैं। लेकिन सपना की जिंदगी में तूफान तब आया जब सोशल मीडिया पर उन्हें टारगेट किया जाना लगा और कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने की मुहिम शुरू कर दी। जिसके बाद सपना चौधरी ने फेसबुक पर माफी भी मांगी थी।

जुलाई से अब तक सपना चौधरी के खिलाफ सोशल साड्टस पर कई बार भद्दे कमेंट किए गए और इसी वजह से सपना लगातार मानसिक उत्पीड़न से गुजर रही थी। सपना चौधरी परेशान थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा सकती है।

देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News